नई दिल्ली : बिहार चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर वोटिंग जारी है (Bihar Election Live)पहले चरण में नीतीश सरकार के आठ मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इस चरण में गया से कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार, जहानाबाद से शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जमालपुर से ग्रामीण विकास कार्य मंत्री शैलेश कुमार की किस्मत दांव पर लगी हुई है।
वहीं दीनारा से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह, राजपुर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, बांका से राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल, लखीसराय से श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, चयनपुर से अनुसूचित जाति और जनजाती कल्याण मंत्री बृजकिशोर बिंद मैदान में हैं,इन मंत्रियों के अलावा इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मैदान में हैं।
वहीं पीएम मोदी ने बिहार के लोगों से ट्वीट कर वोट करने की अपील की है उन्होंने लिखा कि पहले मतदान करिए फिर जलपान करिए। साथ उन्होंने लोगों से कोरोना के मद्देनजर दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने का भी अनुरोध किया है