जनतंत्र डेस्क, बिहार: बिहार में फिर सियासी हल चल शुरू हो गी है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इनमें एक सीट खाली है। अभी आरजेडी के पास सबसे ज्यादा 79 विधायक हैं। वहीं, बीजेपी के पास 77, जदयू के पास 45, कांग्रेस के पास 19, लेफ्ट के पास 16 विधायक हैं। 2020 में कम सीटों के बावजूद बीजेपी ने Nitish Kumar को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन अब चर्चा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।
21 साल बाद बिहार में सियासत फिरसे एक अलग मोड़ ले सकती है। दरअसल खबर है कि Nitish Kumar की जदयू और बीजेपी का गठबंधन टूट सकता है। इतना ही नहीं नीतीश कुमार आरजेडी, लेफ्ट और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। अब यह सच है कि अफवाह यह तो समय आने पर ही पता चलेगा। इन 22 साल में नीतीश कुमार दो बार बीजेपी के नाता तोड़ चुके हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार की दलबदल
- 2014 लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन में शामिल हुए।
- 2019 लोकसभा से डेढ़ साल पहले यानी 2017 में नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी में शामिल हुए।
- अब जब पार्टियां 2024 की तैयारियों में जुट गई हैं, तो नीताश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी से अलग होने का मन बना लिया है।
जानिए 22 साल में कैसे बने 7 बार सीएम
– Nitish Kumar साल 2000 में सबसे पहले सीएम बने थे. तब जदयू और बीजेपी गठबंधन को 151 सीटें मिली थीं। हालांकि, 324 सीटों वाले राज्य में बहुमत के लिए 163 सीटें चाहिए थीं। नीतीश कुमार को समझ आ गया था कि वे बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। वे तब 7 दिन सीएम रहे थे।
– 2005 में की सत्ता में वापसी- नीतीश कुमार ने 2005 में सत्ता में वापसी की. वे बीजेपी के साथ गठबंधन में बहुमत हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने 2010 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।
– 2010 में नीतीश कुमार पर जनता ने एक बार फिर भरोसा किया. उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली।
– 2014 में नीतीश कुमार ने लोकसभा में पार्टी के बुरे प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
– NDA से अलग होने और 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नीतीश कुमार ने CM पद से इस्तीफा देकर जीतन राम मांझी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था।
– 2015 में विधानसभा चुनाव हुआ तो नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चुनाव लड़े। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन को बहुमत मिला। नीतीश कुमार सीएम बने।
– 2017 में नीतीश कुमार ने नैतिकता का हवाला देकर महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार ने इसके बाद बीजेपी के साथ आकर सरकार बनाई. नीतीश 6वीं बार सीएम बने।
– 2020 में विधानसभा चुनाव हुए. जदयू और बीजेपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा. एनडीए की सरकार बनी। हालांकि, जदयू 45 सीटों पर सिमट गई। इसके बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए सरकार बनी।