नई दिल्ली- बिहार में एक बार फिर लड़कियो के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सड़क किनारे टहल रहीं दो सगी बहनों से आठ लोगों के रेप किया। घटना के दौरान आरोपियों ने लड़कियों का वीडियो भी बना लिया। शुक्रवार को पीड़ित बहनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले के कन्हौली क्षेत्र का है।
दो बहनों से दरिंदगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात 8 बजे दोनों नाबालिग लड़कियां सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान एक महिला ने दोनों लड़कियों को सरेह की तरफ चलने को कहा तभी महिला के साथ आगे बढ़ने के कुछ देर बाद आरोपियों ने लड़कियों को अपना शिकार बना लिया और अपने साथ ले गए।
आरोपी मौके से फरार
बता दें की दोनों लड़कियों के साथ 8 यूवकों ने गैंग रेप किया। जिस महिला के साथ दोनों लड़किया टहल रहीं थी वह मोके से फरार हो गई। बुरी हालत में लड़कियों के घर पहुंचने पर दोनों ने अपनी मां को घटना की पूरी जानकारी दी। पीड़ित लड़कियों के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
पीड़ितों का मेडिकल टेस्ट
लड़कियों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, नागेंद्र कुमार, राजू कुमार, पशुराम कुमार व गोविंदा कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. गिरफ्तारी के