नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh) की मौत से उनका परिवार अभी उबर भी नहीं पाया है कि उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। सुशांत की मौत से सदमें में आई उनकी भाभी ने अब दम तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक सुशांत की मौत के बाद से ही वो सदमें में थी, जिसके बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई। मृतिका सुशांत सिंह की चचेरी भाभी थी, जो उनके पैतृक गांव बिहार के पूर्णिया के मलडीहा में रहती थी। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ समय से वो बीमार भी चल रही थी, लेकिन सुशांत की सुसाइड की खबर के बाद से वो सदमें में थी और खाना-पीना भी छोड़ रखा था।
Sushant Singh की आत्महत्या की खबर को बर्दाश्त नहीं कर पाई उनकी भाभी
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पूर्णिया जिला (Purnia) का मलडीहा गांव है। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पुरे गांव में मायूसी छा गई। लेकिन इस खबर का सबसे ज्यादा असर हुआ सुशांत की चचेरी भाभी सुधा देवी पर, जो सुशांत की मौत की खबर सुन कर डिप्रेशन में चली गई। सदमें में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ रखा था। मुंबई में जब सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उसी समय उनकी भाभी की भी मौत की खबर आई। परिवार में एक और मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है।
मुंबई में हुआ सुशांत का अंतिम संस्कार, नम आखों से दी गई विदाई
आपको बता दें कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने मुंबई स्थित अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआत में मौत पर कई तरह के सवाल भी उठाये जा रहे थे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ये साफ़ हो गया कि उनकी मौत फांसी के फंदे पर झूलने के कारण दम घुटने की वजह से हुई है। वही कल मुंबई में ही सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें सुशांत के करीबी परिजनों सहित बॉलीवुड के कई सेलेब्स मौजूद रहे।