जनतंत्र डेस्क, बिहार: लालू यादव परिवार की नई बहू राजश्री उर्फ राशेल को बिहार के लोगों का खूब दुलार मिल रहा है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली में गुपचुप राशेल के साथ शादी रचाई थी। जिसमें केवल फैमिली मेंबर और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। लालू के छोटे लाल तेजस्वी ने भले ही शादी दिल्ली में की हो लेकिन बिहार में भी जश्न मनाया गया। पार्टी कार्यालय में लोगों ने मिठाईयां बांटी। अब वर-वधू को किन्नरों ने भी आशीर्वाद दे दिया।
दरअसल, पटना में राबड़ी देवी के घर किन्नरों का एक समूह तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री को आशीर्वाद देने पहुंचा। इस दौरान किन्नरों ने नई बहू को तो आशीर्वाद दिया ही साथ में तेजस्वी यादव को भी आशीर्वाद दिया। किन्नरों ने कामना कि, तेजस्वी यादव जल्द बिहार के मुख्यमंत्री बन जाएं। बेटे बहू को आशीर्वाद मिलने के बाद राबड़ी देवी ने भी सभी किन्नरों का स्वागत सत्कार किया।
राबड़ी देवी ने सभी किन्नरों को खाना खिलाया और उन्हें 15 हजार का नेग दिया। लालू-राबड़ी आवास से बाहर निकलने के बाद किन्नरों ने कहा, ‘जो हमें मिलना था मिल गया, मातारानी करे मेरा भैय्या (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री बन जाए, तेजस्वी भैय्या खुश रहे, उनकी जोड़ी बनी रहे और वो हमेशा खुश रहें।’ इस दौरान राबड़ी यादव भी वर और वधू के साथ नजर आईं।