गौतम बुद्ध नगर : आज गौतम बुद्ध नगर जिले के बिसरख ब्लाक मे योगी जी कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने पर श्रमिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनायें के प्रचार-प्रसार सम्बन्ध मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला गौतम बुद्ध नगर के महामंत्री मनोज गर्ग, बिसरख मण्डल अध्यक्ष रवि भदौरिया, बादलपुर मण्डल अध्यक्ष प्रेम चन्द शर्मा उपस्थित रहे।
गौतमबुद्ध नगर पंचायत चुनाव- आरक्षण सूची जारी, जानिए अपने वार्ड ग्राम की स्थिति
योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर दी जानकारी
सह मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में श्रमिकों के कल्याण हेतु जानकारी बिसरख खण्ड विकास अधिकारी नेहा सिंह, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर एमo एलo पाल, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नोएडा सुरेश सिंह ने उपस्थित सभी श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याण योजनाओं से जागरूक किया।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका सिंह गुर्जर का गौतमबुद्ध नगर में हुआ भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व मे मिशन रोजगार श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अधीन संचालित निर्माण श्रमिकों के कल्याणार्थ एवं श्रमिकों के पंजीकरण और हितलाभ हेतु जागरूकता चलायी जा रही है।
कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री मनोज गर्ग, मण्डल अध्यक्ष रवि भदौरिया और प्रेम चन्द शर्मा जी ने भी योगी जी के नेतृत्व मे सफ़लता पूर्वक 4 वर्ष कार्यकाल की सभी उपलब्धिओ की जानकारी दी।
बिसरख मंडल के ये पदाधिकारी मौजूद
कार्यक्रम में बिसरख मण्डल के सभी पदाधिकारी महामंत्री आदित्य भटनागर उपाध्यक्ष दिनेश बेनीवाल, रूप चन्द नागर, प्रवीण भाटी, मंत्री कपिल भाटी, मिथिलेश पटेल, अश्विनि पटेल, मीडिया प्रभारी आशीष दुबे, एवं संदीप तिवारी, सचिन शर्मा, भोपाल यादव, गौरव चौधरी, राजीव माथुर, कमल कम्बोज, इन्दरजीत भाटी, मुनेश सिंह, सुरेंद्र पन्वार, बेबी सिंह, एकराम तोमर,अशोक कुमार अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।