नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित चल रहे उत्तराखंड के विवादित विधायक प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह किसी से मार-पीट नहीं बल्कि उनका एक वीडियो है, जिसमें वह शराब के नशे में चूर 4-4 तमंचों के साथ डिस्को करते दिख रहे हैं।
बता दें कि प्रणव सिंह चैंपियन अपने पैर का ऑपरेशन करवा कर लौटे हैं। इस खुशी में उन्होंने अपने कुछ चाहने वालों के लिए एक पार्टी रखी थी। पार्टी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह नशे में धुत होकर उत्तराखंड के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे है। इसके साथ ही हाथों मे रिवाल्वर और एक कार्बाइन लेकर डांस कर रहे हैं।
इस वीडियो में बैकग्राउंड में ‘लांबा लांबा घूंघट काहे को डाला ….’ गाना बज रहा है और विधायक साहब जमकर इस गाने पर हथियारों के साथ ठुमका लगा रहे हैं। उनके एक साथ में शराब का प्याला और दूसरे हाथ में 4-4 पिस्तौल नजर आ रही हैं।
बता दें कि अपनी ऐसी ही हरकतों के लिए प्रणव सिंह चैंपियन पार्टी से निष्कासित चल रहे हैं। प्रणव सिंह चैंपियन को तीन महीने पहले ही अनुशासनहीनता और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पार्टी से निष्कासित किया गया है।
प्रणव सिंह चैंपियन, तमंचे पे डिस्को, बीजेपी विधायक, उत्तराखंड,