नई दिल्ली: CM Janta Darbar: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में हिंदू सेवाश्रम में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान लोगों ने योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी परेशानियां साझा की। योगी आदित्यनाथ से मिलने पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी काफी मात्रा में आईं। वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों की परेशानियां सुन समाधान का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ के साथ कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें-Bengal Vidhan Sabha: बंगाल विधानसभा हो गई भगवा, जानिए क्या है मामला
CM Janta Darbar: मंदिर की साफ-सफाई जायजा
बता दें कि बीते महीनों में मुख्यमंत्री गोरखपुर दौरे पर कई बार आए पर कोरोना के कारण जनता दरबार नहीं लग रहा था। अभी दो बार से जनता दरबार लग रहा है। रविवार को जिले के दौरे पर आए सीएम योगी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। भ्रमण कर मंदिर की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। मंदिर में हो रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसके बाद वह गौशाला पहुंचे।
CM Janta Darbar: गायों को चना और गुड़ खिलाया
गोशाला में उन्होंने गायों को चना और गुड़ खिलाया । वहां से निकलकर मुख्यमंत्री हिंदू सेवाश्रम पहुंचे। बारी-बारी से करीब डेढ़ सौ लोगों से मिले, उनकी समस्याएं सुनीं और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सोमवार को जनता दरबार में सबसे अधिक मामले पुलिस से संबंधित ही आए थे, जिससे सीएम योगी के सामने पुलिस विभाग की लापरवाही सामने आ गई।
CM Janta Darbar: करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी
गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की फरियाद सुनी और उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया। करीब सवा घंटे चले जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मंदिर स्थित आवास में चले गए और बाकी फरियादियों की समस्या मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रभारी मोतीलाल सिंह ने सुनी।
अपना उत्तर प्रदेश | Uttar Pradesh News | Live News | UP News Hindi