जनतंत्र डेस्क, जयपुर: कांग्रेस राजस्थान में बड़ा चिंतन शिविर कर रही है। झीलों की नगरी उदयपुर में ये चिंतन मनन के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी सुबह पांच बजे ट्रेन से उदयपुर पहुंचे। यहां उनका राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया।
सुबह 5 बजे , @RahulGandhi , कांग्रेस कार्यकर्ता और train …
Mr Gandhi gets down from the train and interacts with Congress party workers at Chittorgarh Railway station… pic.twitter.com/EprtREUTwz
— Rajasthan Youth Congress (@Rajasthan_PYC) May 13, 2022
कांग्रेस चिंतन शिविर के बाद पार्टी अब टॉप टु बॉटम बड़े बदलाव की तैयारी में है। विचार मंथन लेकसिटी के ताज अरावली में हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के ओल्ड गार्ड से लेकर युवा चेहरे तक नजर आ रहे हैं। यहां पहुंचे पार्टी के नेताओं का कहना है यह शिविर किसी आम इवेंट जैसा नहीं होगा। इसमें लिए गए निर्णय नए कांग्रेस की नींव रखेंगे। चाहे वह लीडरशिप चेंज को लेकर हों या परिवारवाद को खत्म करने से सबंधित हों।
उदयपुर रेलवे स्टेशन पर हम सब के नेता आदरणीय श्री @RahulGandhi के स्वागत में उमड़े पार्टी कार्यकर्ता राजस्थानी लोक नृत्य करते नजर आए।आने से पहले कार्यकर्ता प्लाट्फ़ोर्म पे नृत्य करते नज़र आए। pic.twitter.com/Vt4jiFggyt
— Rajasthan Congress Sevadal (@SevadalRJ) May 13, 2022
कांग्रेस में बदलाव के साथ सभी नए मॉडल भी लागू किए जाएंगे। टिकट डिस्ट्रीब्यूशन से लेकर पद पर लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले फॉर्मूला को बदलने की भी बात की जा रही है। इसके अलावा पार्टी में लगातार किसी को 5 साल के बाद पद नहीं दिया जाए, कम से कम 3 साल का कूलिंग पीरियड रहे। तीन साल के गैप के बाद ही आगे कोई पद दिया जाए।
तीन दिन चलने वाले इस शिविर में देश की सबसे पुरानी पार्टी का भविष्य तय होगा। कांग्रेस ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्रदर्शन को देखते हुए यह तय किया है कि अगर अब भी पार्टी को मजबूत नहीं किया गया तो देर हो जाएगी। ऐसे में इस शिविर में कई बड़े अहम, कड़े और चौंकाने वाले निर्णय हो सकते हैं। इसमें संगठन से लेकर नेतृत्व और नीति तक सब कुछ शामिल है।
Congress Chintan Shivir Udaipur Live | Sonia Gandhi Congress Chintan Shivir News