जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: देश में कोरोना के केस एक बार फिर से तेजी से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 17336 केस सामने आये हैं। वहीं गुरुवार को संक्रमण के 13,313 मामले सामने आये थे। यानि कल के मुकाबले में आज कोरोना के मामलों में करीब 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। तो वहीं, कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत भी हुई है। बीते एक दिन में कोविड-19 से 13,029 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं।
देश में कोरोना के वर्तमान मरीज
देश में कोरोना से संक्रमित मराजों की संख्या 88,284 हो गई है।
मौत का आंकड़ा
देश में कोरोना से अब तक 5,24,9534 लोगों की मौत हो चुकी है।
कुल रिकवरी केस
देश में अब तक कोरोना के 4,27,49,056 मरीज ठीक हो चुके हैं।
वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में अब तक 1,96,77,33,217 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। और पिछले 24 घंटों में 13,71,107 लोगों को वैक्सीन डोज दी गई है। देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दिल्ली में कितने मामले?
राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की रफ्तार जारी है। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 1,936 नए मामले में दर्ज किए गए है। दिल्ली में संक्रमण दर आठ फीसद को पार कर गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 19,27,394 हो गया है। जबकि महामारी से 26,242 लोगों की मौत हो चुकी है।
लखनऊ में कोरोना की स्थिती
अब बात करें उत्तर- प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तो, यहां पर 166 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 102 मरीजों ने संक्रमण को मात भी दी है। लखनऊ में एक्टिव केसलोड अब 816 पहुंच गया है।
महाराष्ट्र में कोरोना के मामले?
महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 5,218 नए मामले दर्ज किए गए है। इनमें से 2,479 नए केस अकेले मुबंई में दर्ज किए हैं।
नोएडा में कोरोना की स्थिती
दिल्ली से सटे नोएडा में वर्तमान मरीजों की संख्या 8525 है। जिनमें 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 41671 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
गाजियाबाद में कोरोना की दशा
उत्तर- प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना के 6915 मरीज सामने आये है। जिनमें 303 लोगों की मौत हो चुकी है और 715 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं।
आजमगढ़ में कोरोना के मामले
आजमगढ़ में 4157 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए हैं। जिनमें 119 लोगों की मौत हो चुकी है और 204 मरीज ठीक हुए हैं।
जौनपुर में कोरोना के केस
जौनपुर में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 3801 है। जिनमें 148 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं 439 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं।
गाजीपुर में कोरोना के कितने मामले?
गाजीपुर में कोरोना के वर्तमान मरीजों की संख्या 3695 है। जिनमें 128 लोगों की मौत हो चुकी है और 321 मरीज ठीक हुए हैं।