Deepika Padukone पहुंची JNU
- बीते दिनों जेएनयू में हुई थी हिंसा
- आइशी घोष का आई गंभीर चोट
- नाकाबपोशों ने छात्रों पर किया था हमला
नई दिल्ली – 5 जनवरी को दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में एक बार फिर हिंसा का मामला सामने आया। बता दें कि विश्वविद्यालय में कुछ नाकाबपोशों ने छात्रों पर हमला कर दिया था। जिसमें बहुत से छात्र घायल हो गए थे। इस हमले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं 20 से अधिक छात्रों के घायल होने की खबर थी। वहीं हमले में बुरी तरह घायल हुईं जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष ने कहा, ‘मुझे मास्क पहने गुंडों ने बेरहमी से मारा है,मुझे बेरहमी से पीटा गया है।
- प्रियंका गांधी छात्रों से मिलने एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंची थी
- मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया छात्रों ने प्रदर्शन किया
- प्रदर्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए
दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने लेफ्ट के छात्र संगठनों एसएफआई, आइसा और डीएसएफ पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। जहां एबीवीपी की जेएनयू यूनिट के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने कहा, ‘जेएनयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर लेफ्ट के छात्र संगठनों से जुड़े करीब 400 से 500 लोगों ने हमला किया है।
बता दे कि घायल छात्रों से मिलने प्रियंका गांधी एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंची थी। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि ये घटना बेहद हैरान करने वाली है। फांसीवादी हमारे बहादुर छात्रों की आवाज से डर रहे हैं। जेएनयू में आज हुई हिंसा इस डर को दिखाती है। वहीं दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि अगर हमारे छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में सुरक्षित नहीं होंगे, तो देश कैसे विकास करेगा?
दीपिका पादुकोण ने छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से मुलाकात की
- दीपिका ने छात्रों के प्रोटेस्ट का किया समर्थन
- कन्हैया कुमार के साथ जेएनयू पहुंची थी
इस हमले के बाद से लगातार जेएनयू के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं जेएनयू छात्रों के समर्थन में मुंबई में भी गेटवे ऑफ इंडिया पर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए और जेएनयू छात्रों का सर्मथन किया। वहीं बीती रात JNU में बॉलिवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण पहुंची। जहां उन्होंने हिंसा के खिलाफ हो रहे छात्रों के प्रोटस्ट का समर्थन किया।
इस दौरान दीपिका ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की, बता दे कि दीपिका देर शाम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के साथ जेएनयू पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मुझे ये कहते हुए गर्व महसूस होता है कि हम खुद को व्यक्त करने से डरते नहीं हैं। बता दे कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्म छपाक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।