जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके से एक रेप की घटना सामने आयी है। यहां 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया है। आपको बता दें, दुष्कर्म की वारदात को पीड़िता के एक रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। डर की वजह से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन रात में जब उसके पेट में दर्द होने लगा और अंगों से खून बहने लगा। उसके बाद उसने सारी बात बहन को बताई। फिर उसे देर रात अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़े: बांदा में 22 साल के लड़के ने 4 चार साल की लड़की से किया रेप, हालत गंभीर, बड़ा सवाल ? और कितनी बार
Delhi: पीड़िता का रिश्तेदार है, आरोपी
आपको बता दे, पीड़िता दिल्ली के सदर बाजार इलाके की रहने वाली है। उसके परिवार में माता-पिता और दो बड़ी बहनें हैं। पिछले कुछ दिनों से पीड़िता के माता-पिता किसी काम से गांव गए हुए थे। पीड़िता सहित घर पर तीनों बहनें ही थीं। पीड़िता की दोनों बड़ी बहनें भी सदर बाजार में ही काम करती हैं। रविवार को पीड़िता की दोनों बड़ी बहने काम पर गयी हुई थीं। पिछले कुछ दिनों से इनका एक रिश्तेदार युवक गांव से इनके घर आया हुआ था। उसने किशोरी को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे दी। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत दर्ज के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।