Delhi Election 2020 : Congress प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली : दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) को लेकर कांग्रेस (Congress) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 54 प्रत्यशियों के नाम का ऐलान किया गया है। पहली सूची में दिल्ली की चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) को भी टिकट मिला है। बता दें कि हाल ही में अलका लांबा ने आप का साथ छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया था। वहीँ अब कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।