जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के जामनगर में टाउनहॉल में मीटिंग रखी और व्यापारियों को संबोधित किया।
Delhi: हम आपस में लड़ते रह गए, इसलिए हमारा देश पीछे रह गया – केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इस दैरान कहा कि गुजरात के लोग को व्यापार और इंडस्ट्री चलाना जानते हैं। गुजरात के लोग जब पूरी दुनिया में जाते हैं, तो देश का नाम रौशन करते हैं। लेकिन जब अपने देश गुजरात में आते हैं, तो उनको केजरीवाल की मीटिंग में जाने से रोका जाता है। इसलिए हमार देश पीछे रह गया। हम आपस में लड़ते रह गए।
ये भी पढ़े: नीरज चोपड़ा के Commonwealth Game से बाहर होने के बाद, पाकिस्तानी प्रतिद्वंदी को खली नीरज की कमी
Delhi: इस देश को लोग आगे लेकर जाएंगे, न कि नेता और पार्टियां – केजरीवाल
हम गंदी राजनीति का हिस्सा बन कर रह गए हैं। अगर इन्हीं लोगों के भरोसे देश छोड़ दिया, तो अगले 75 साल और पीछे रह जाएंगे। देश के 130 करोड़ लोगों को खड़ा होने की जरूरत है। इस देश को लोग आगे लेकर जाएंगे, नेता और पार्टियां आगे लेकर नहीं जाएंगी। हमारे पास सबसे अच्छे इंजीनियर, डॉक्टर, बिजनेसमैंन, किसान, पेशेवर और वकील हैं, फिर भी हम पीछे क्यों हैं? क्योंकि हमारे देश की राजनीति बहुत खराब है।
Delhi: मैं आपसे डोनेशन लेने नहीं आया हूं – केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अक्सर चुनाव से पहले पार्टियां आती हैं। पार्टियों को चुनाव से पहले ही व्यापारियों की याद आते हैं, क्योंकि उनको डोनेशन लेना होता है। मैं आपसे डोनेशन लेने नहीं आया हूं। मुझे आपसे डोनेशन नहीं चाहिए। मैं आज गुजरात के सभी व्यापारियों और उद्यमियों को गुजरात के विकास में पार्टनर बनाने के लिए आया हूं।