मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लॉन्च किया Delhi Corona App, जानिए इसकी ख़ासियत
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने दिल्ली में रहने वालों के लिए मंगलवार को Delhi Corona App लॉन्च किया है। हलाकि, यह App एक दिन पहले यानी सोमवार से ही पब्लिक डोमेन में पहुंच गया है। और साथ ही लोगों ने Delhi Corona App डाउनलोड करना शुरू भी कर दिया है। लॉन्चिंग से पहले ही इस App को 10 हजार से ज्यादा लोग डाउनलोड कर चुके हैं, जिससे ऐप की सफलता का अंदाज़ा लगाया जा रहा है।
कंटेंटमेंट ज़ोन से लेकर ई -पास तक की जानकारी
देशव्यापी लॉक डाउन के पांचवे चरण और अनलॉक के पहले चरण में दिल्ली सरकार ने मोबाइल ऐप जारी किया है जो दिल्ली वासियों को कई तरह की जरुरी जानकारिया देगा। दिल्ली सरकार द्वारा बनाया गया यह App कई तरीके से दिल्ली वासियों की मदद करेगा। दिल्ली में कंटेंटमेंट ज़ोन से लेकर ई -पास तक की जानकारी भी इस App के जरिए मिल पाएगी।
कोविड -19 के अपडेट
यह ऐप दिल्ली के रहवासियों को कोविड -19 के अपडेट और इससे समबन्ध जानकारिया देगा। इसके अलावा App में COVID-19 टेस्ट सेंटर की जानकारी भी दी गई है, जिससे लोग अपने नज़दीकी टेस्ट सेंटर पर जाकर सैंपल दे सकते हैं। App पर दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही COVID-19 हेल्पलाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है।
ऐप की ख़ासियत –
- राजधानी दिल्ली में COVID-19 की मौजूदा स्थिति क्या है,
- किस अस्पताल में कितने बेड और वेंटिलेटर खाली हैं इसकी ताजा जानकारी,
- ई-पास की जानकारी,
- पास के रैन बसेरे की जानकारी,
- राशन के लिए पंजीकरण,
- रिलीफ सेंटर की जानकारी आदि
कैसे करें डाउनलोड
सीएम केजरीवाल ने कहा कि आप गूगल प्ले स्टोर से इसे Delhi Corona के नाम से डाउनलोड कर सकते हैं. 8800007722 व्हाट्स ऐप से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है. http://delhifightscorona.in/beds के नाम से इसका एक वेब पेज भी बनाया गया है. अगर आपको फिर भी जानकारी नहीं मिलती है तो आप 1031 पर फोन कर सकते हैं