जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली; दिल्ली के करोल बाग स्थित आराम बाग इलाके में 50 साल बाद पक्का स्कूल बना है। करोलबाग विधायक विशेष रवि ने स्कूल की आलीशान बिल्डिंग वाले स्कूल का उद्घाटन किया। यह स्कूल 50 सालों से पोर्टा केबिन में चल रहा था। अब केजरीवाल सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में बेहतरी की दिशा में शानदार बिल्डिंग बनवा दी।
विधायक विशेष रवि ने बताया कि 1972 से सर्वोदय कन्या विद्यालय पोर्टा केबिन से चल रहा था। पहले की सरकारों ने शिक्षा की अनदेखी की। जनता की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का आभार व्यक्त करता हूं। नए स्कूल में गणित लैब, विज्ञान लैब और आधुनिक क्रीड़ा मैदान जैसी सभी सुविधाएं हैं।
विधायक विशेष रवि ने कहा कि 2019 में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने इस स्कूल को पक्का बनवाने का निर्णय लिया। कोरोना से आयी बाधा के बावजूद इसे रिकॉर्ड वक्त में बनवा कर अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की है। 2022-23 सत्र से इस स्कूल में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विधायक ने कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम का जादू है कि 7 साल पहले जिस सरकारी स्कूल के आसपास अभिभावक और छात्र भटकते नहीं थे, आज वहां दाखिले की होड़ लगी हुई है।