AAP की राखी बिड़ला फिर चुनी गई विधानसभा उपाध्यक्ष
नई दिल्ली – फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव हुए। जहां आम आदमी पार्टी द्वारा एक बड़ी जीत दर्ज की गई है। बता दे कि इन विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 62 सीटें हासिल की है। वहीं बीजेपी ने 8 सीटें हासिल की है। और तीसरी बार अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया।
- राखी बिरला उपाध्यक्ष चुनी गई
- उपमुख्यमंत्री ने दिया प्रस्ताव
- राम निवास गोयल अध्यक्ष चुने गए
वहीं बता दे आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला को दूसरी बार दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया है। बता दे कि बिड़ला लगातार दूसरी बार इस उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगोलपुरी से विधायक बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया। बिड़ला ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया।
वहीं बात दे कि आम आदमी पार्टी विधायक राम निवास गोयल को लगातार दूसरी बार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं बता दे कि राम निवास गोयल के नाम का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा पेश किया गया।