खेल मंत्री किरन रिजिजू ने हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली- राजधानी में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन आज शुरू हो गई हैं। मैराथन में भाग लेने वाले जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व जयसिंह रोड पर एकजुट होंगे। हाफ मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होगी वहीं दस किमी के दायरे में घूमकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर ही खत्म होगी।
हाफ मैराथन में छह तरह की दौड़ आयोजित
वहीं कहा जा रहा है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह दक्षिण दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम व नई दिल्ली में सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक इधर आने से बचे। दिल्ली पुलिस के स्पोक्समैन ऑफिस के अकॉर्डिंग, एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में छह तरह की दौड़ आयोजित की जाएंगी।
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन 21.97 किलोमीटर की हाफ मैराथन महिला व पुरुष दौड़, 21.097 की हाफ मैराथन ओपन, 10 किमी की टाइम्ड, तीन किलोमीटर की चैंपियन विद डिसएबिलिटी, तीन किलोमीटर की सीनियर सिटीजंस रन और पांच किमी की ग्रेट दिल्ली रन आयोजित की जाएगी।
किन- किन रास्तों पर जाने से बचे
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वह भीष्म पितामह मार्ग, रफी अहमद किदवई मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, लोदी रोड, रेड क्रॉस रोड, मथुरा रोड, बीएस भारती मार्ग, अशोक रोड, राजपथ, सी-हैक्सागन इंडिया गेट, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, जनपथ, संसद मार्ग, विंडसर प्लेस, रफी मार्ग, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद रोड और पटेल चौक जैसे रास्तो पर आने से बचे।
पुलिस अधिकारियों के अकौर्डिंग, मैराथन के चलते कई रास्तो पर ट्रैफिक चेंज किया जाएगा और बहुत से रस्ते बंद किए जाएंगे। हालांकि इमरजेंसी वाहनों को सभी रास्तो से गुजरने की अनुमति होगी। मैराथन के लिए पार्किंग लिमिटेड है। पार्किंग पास के साथ लोग बारापूला पार्किंग, सुनेहरी पुल्लाह पार्किंग, दयाल सिंह कॉलेज पार्किंग, इंडिया हैबिटेट पार्किंग, स्कोप कांप्लेक्स के अंदर और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास गेट नंबर पांच के पास अपने वाहनों को पार्क कर सकते हैं।
मैराथन में देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं
एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन शुरू हो गई हैं जिसके चलते मैराथन रेस में भाग लिए लोग और रेस को देखने वाले लोग दोनों बहुत उत्सुक हैं। खेल मंत्री किरन रिजिजू ने आज सुबह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर मैराथन शुरू किया।इस मैराथन में देश-विदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।