नई दिल्ली: CNG-PNG Price Hike: महंगाई पर ब्रेक लगता नजर नहीं आ रहा। त्यौहार के मौसम में महंगाई बेतहाशा बढ़ गई है। पेट्रोल-डीजल के साथ साथ अब CNG-PNG के दाम भी बढ़ रहे हैं। अक्टूबर महीने में ही सीएनजी-पीएनजी कीमतों में दो बार इजाफा हो चुका। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोत्तरी की जानकारी दी है। बढ़ी हुई दरें 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इससे पहले इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 2 अक्टूबर को दाम बढ़ाए थे।
दिल्ली में सीएनजी 2.28 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है। जबकि पीएनजी 2.10 रुपये प्रति एससीएम महंगी हुई है। 12 दिन पहले भी सीएनजी की दर में इतनी ही वृद्धि की गई थी। इसके साथ दिल्ली में सीएनजी ₹47.48 प्रति किलोग्राम की जगह अब ₹49.76 प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमत ₹56.02 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की कीमत ₹58.20 प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं, दिल्ली में पीएनजी की कीमत 35.11 रूपए प्रति एससीएम पर पहुंच गई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी की कीमत ₹34.86 प्रति एससीएम हो गई है और गुरुग्राम में पीएनजी के दाम ₹33.31 प्रति एससीम पर पहुँच गई है।
CNG-PNG Price Hike: आम आदमी पर दोहरी मार
पेट्रोल डीजल के साथ साथ अगर सीएनजी पीएनजी के दाम भी इसी तरह बढ़ते रहे तो सच में साइकिल से चलने की नौबत आ जाएगी। हर दिन किसी न किसी चीज के दाम बढ़ने की ही खबर आती है। आम आदमी आस में है क्या कभी कोई ऐसा दिन भी होगा। जब ये खबर मिले की आम आदमी पर बोझ कम हुआ है। उसके जरूरत की कोई चीज सस्ती हुई है। बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच लोग सीएनजी-पीएनजी का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब लग रहा है यहां भी पेट्रोल-डीजल की तरह ही स्थिति हो जाएगी। महंगाई आसमान छुएगी। आम आदमी दोहरी मार का सितम झेलेगा।
यह भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में बढ़ने लगा प्रदूषण, जल्द शुरू होगी ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ मुहिम
खबर देश की : National Bulletin | Jantantra TV Live | Todays Live News | PM Modi | Latest Khabar