नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में भारत तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत सबसे तेज वैक्सीनेशन करने वाला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि भारत में 17 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। वहीं इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए चीन को 119 दिनों का समय लगा जबकि अमेरिका को 115 दिन लगे।
टीकाकरण अभियान
भारत में टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था। 2 फरवरी से स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का टीकाकरण शुरू किया गया था। इसके बाद अन्य आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया। देश में अबतक 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। आज सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 24,70,799 सेशन के अंतर्गत 17,01,76,603 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
Vaccination : देश में आज से 18+ को लगेगी वैक्सीन, जानें किन राज्यों में लगेगा टीका
6.8 लाख से अधिक खुराकें दी गईं
देश में अब तक दी गई कुल खुराक में से महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार और आंध्र प्रदेश 66.79 फीसद दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में 18-44 वर्ष की आयु वाले 2,46,269 लाभार्थियों ने 24 घंटे के अंतराल में कोरोना वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त की और 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल मिलाकर 20,31,854 लोगों को 24 घंटे के अंतराल में 6.8 लाख से अधिक खुराकें दी गईं।
Supreme Court Covid Crisis | Latest Corona Update in India in Hindi | Supreme Court Decision Today |