Delhi Assembly Election की हलचल हुई तेज़
नई दिल्ली – दिल्ली में आज फिर बीजेपी के दिग्गज नेता चुनावी रैली (Delhi Assembly Election) के साथ रोड शो करने जा रहे हैं। बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह 4 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा करेंगे। इनमें कोंडली, त्रिलोकपुरी, कृष्णानगर और गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
- गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली में आज 4 रैलियां
- बीजेपी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की दिल्ली में आज 3 रैलियां
- राहुल और प्रियंका गांधी की आज दिल्ली में 2 रैलियां
इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आदर्शनगर और त्रिनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। नड्डा जंगपुरा में शाम 5 बजे एक जनसभा भी करने जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को शाम 5 बजे तक प्रचार की अनुमति है वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।
पार्टी के दोनों स्टार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी रैली में विपक्ष पर हमला करेंगे। प्रचारक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कोंडली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हौज खास में दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को धार देंगी।