नई दिल्ली- दिल्ली में आज और कल यानी 12 नवंबर को ऑड-ईवन लागू नहीं रहेगा। गुरु नानक देव के जन्म के 550 साल पूरे होने पर 11 और 12 नवंबर को दिल्ली में उत्सव होगा। इस कारण दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वे प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब दिल्ली के बुजुर्गों को करतारपुर साहिब के भी दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा में लगने वाली हर तरह की फीस दिल्ली सरकार देगी।
दिल्ली के सिख समुदाय ने गुरुपर्व और नगर कीर्तन के दौरान 11 और 12 नवंबर को ऑड-ईवन में छूट देने की मांग की थी। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने आज और कल दिल्ली में ऑड ईवन नियम पर छूट दी है।
बता दें कि 12 नवंबर को गुरुपर्व है जबकि 11 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस दौरान सिख श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसलिए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है।