नई दिल्ली। एक छोटी सी बात को लेकर कोई अपने पूरे परिवार को कैसे खत्म कर सकता है इसका एक दिल दहलाने वाला मामला दिल्ली के शकूरपुर में सामने आया है। एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गई। रात में जब महिला का पति नौकरी से वापस लौटा तो खिड़की से तीनों के झूलतेे शव देख उसका कलेजा कांप गया।
महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या
इस पुरे मामले की जानकारी पति ने पुलिस को दी और पड़ोसियों के सहारे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गुरुवार देर रात में सामने आई। एक 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ उसके दो बच्चे भी फंदे से झूलते पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया।
कासगंज में ससुर के साथ मिलकर पुत्रवधू ने मासूम की हत्या कर शव फेंका नहर में
पुलिस कर रही है जांच
जानकारी मिलने के अनुसार पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरुवार की सुबह दफ्तर जाने से पहले पति-पत्नी में गांव जाने को लेकर बहस हुई थी। महिला एक मुंडन संस्कार में बिहार के मधुबनी स्थित अपने गांव जाना चाहती थी। दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी। पुलिस का मानना है कि इस बात से मजबूर होकर महिला ने आत्महत्या की होगी। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि वारदात के पीछे की वजह क्या है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।