नई दिल्ली : देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बुराड़ी की एक महिला का आरोप है कि मनचलों ने उसके साथ छेड़खानी की, जिसके बाद उनके पिता और भाई ने इसका विरोध किया। विरोध करने पर मनचलों ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया और फिर पुरे परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला का आरोप है कि मनचलों ने उनके पिता की इस कदर पिटाई की, कि अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक शख्स का नाम कुलदीप कात्याल (50) है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।
Delhi की महिला का आरोप – छेड़खानी के विरोध ने ली पिता की जान
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में रहने वाली महिला का बुराड़ी में वो अपने पति और बच्चों के साथ पिता के घर के पास ही रहती है। महिला का आरोप है कि एक लड़का बाइक से आते-जाते अक्सर उनसे छेड़खानी करता है। महिला ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन जब वो घर से बाहर निकली, तो लड़के ने एक बार फिर छेड़खानी की। लड़के ने शराब पिया हुआ था और नशे में बहुत ही गन्दा कमेंट पास किया।
महिला का कहना है कि ऐसा करने से मना करने पर बाइक के पीछे बैठा एक और शख्स उसे गाली देने लगा। इतने में उसके पति, पिता और भाई भी आ गए। फिर लड़के ने फ़ोन कर 8-10 लड़कों को बुला लिया। लड़कों ने मिलकर हम सभी पर हमला कर दिया। महिला का कहना है कि उन लड़कों ने उनके पिता को लाठी और बैट से बेरहमी से पीटा। महिला के मुताबिक पहले वो अपने पिता को लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल गई लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया,जहां उनकी मौत हो गई।
इस मामले को लेकर उत्तरी दिल्ली की डीसीपी मोनिका भारद्वाज का कहना है कि पीसीआर कॉल पर जो शिकायत मिली थी, उसके अनुसार विवाद कुत्ते को बाहर छोड़ने को लेकर हुआ था। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों का आरोप है कि महिला अक्सर अपने कुत्ते को बाहर छोड़ देती है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अगर महिला ने छेड़खानी की बात कही है, तो इसकी भी जांच की जाएगी।