Delhi Fire : अनाज मंडी में लगी आग ने दिलाई उपहार अग्निकांड की याद, जानिए क्या हुआ था
नई दिल्ली : दिल्ली के करोल बाग (Karol Bagh) के फिल्मिस्तान में आज तड़के सुबह भीषण आग (Delhi Fire) ने एक फैक्ट्री को अपनी चेपट में ले लिया, जिसमें 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। फ़िलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन इस भीषण अग्निकांड ने दिल्ली में ही हुए उपहार अग्निकांड की यादें ताज़ा कर दी है, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।
Delhi Fire : क्या है दिल्ली का उपहार अग्निकांड ?
दरअसल अग्निकांड का ये मामला 13 जून 1997 का है, जब दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित उपहार सिनेमा में भीषण आग लग गई थी। जिस समय भीषण आग ने सिनेमाहाल को अपनी चपेट में लिया, उस समय लोग हॉल में बॉर्डर फिल्म देख रहे थे। आग लगने की वजह सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लगने को बताया गया, जो जल्दी ही पुरे सिनेमा हॉल में फ़ैल गयी।
जैसे ही आग सिनेमा हॉल में फैली, फिल्म देख रहे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 59 लोगों के मौत की पुष्टि हुई थी, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस अग्निकांड में सिनेमा हॉल की कई लापरवाही भी सामने आई थी, जिसमें हॉल में सुरक्षा उपकरणों की गैर-मौजूदगी सबसे बड़ी लापरवाही थी। अग्निकांड का ये मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा और लापरवाही बरतने वालों को सजा भी भुगतनी पड़ी।
Delhi Fire : अनाज मंडी की आग में झुलस कर 43 की मौत
दिल्ली के अनाजमंडी इलाके में रविवार तड़के लगी भीषण आग से कोहराम मचा है। इस भीषण अग्निकांड में अब तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौत का ये आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। बहरहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। लेकिन सवाल ये है कि जांच के बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी या फिर इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।