नई दिल्ली : भारत (India) के कई राज्यों में बारिश होने से मौसम (Weather) का मिजाज बदल गया है, पिछले 24 घंटों में मौसम ने तेजी से करवट ली है, लेकिन कई राज्यों में बारिश होने से तापमान (Temperature) काफी नीचे चला गया है। वहीं Delhi-NCR में कल रात भर हुई बारिश (Rain) के कारण ठंड और बढ़ गई है।
- मौसम का मूड अचानक से बदला
- कई फ्लाइट्स हुई डायवर्ट
- ठंड बढ़ने के आसार है
- खराब मौसम के चलते कई उड़ान सेवाओं को रोका गया
उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मूड अचानक से बदला
दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम का मूड अचानक से बदल गया। तेज बारिश, तेज हवाओं के साथ औले भी पड़े। खराब मौसम के चलते कई उड़ान सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा। बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए कई फ्लाइट्स डायवर्ट कर दी गई। एयर इंडिया (Air India) की कई फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगे तेज हवा के साथ बारिश और ओले भी पड़ने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखी जाएगी।
- दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बढ़ा ठंड का प्रकोप
- न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई
- उड़ानों के समय में किया बदलाव
Delhi-NCR में बीती रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ा
आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बीती रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया और सर्द हवाएं चल रही हैं। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ही दो दिन की बारिश का अलर्ट जारी किया था। खराब मौसम की वजह से कई फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है तो वहीं उड़ानों के समय के बदलाव किया गया।