Delhi Violence का असर आटा और प्याज पर पड़ा
नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार सीएए के विरोध में हिंसा हुई। बता दे कि भजनपुरा, करावल नगर, गोकलपुरी व खजूरी इलाके इस हिंसा से प्रभावित रहे। वहीं बता दे कि हिंसा का प्रभाव अब सब्जियों के दामों पर भी देखने को मिल रहा है।
- Delhi Violence का असर घरेलू सामग्री पर
- आटा प्याज के दामों में 20 से 50 रु की बढ़ोतरी
- हिंसा के चलते दुकानों पर लगे ताले
इसके अलावा इस हिंसा का असर अन्य खाने की सामग्री पर भी पड़ा। जैसे आटा का दाम जहां 30 रु किलो मिलता था। अब वही आटा 50 रु किलो मिलता है। अगर बात करे प्याज की तो जो प्याज 50 रु किलो से 70 रु किलो मिल रही है। वहीं 10 रु किलो वाले टमाटर अब 30 रु किलो और मटर 30 रु से बढ़कर 60 रु हो गई है।
इस हिंसा के बाद सब्जियों के दामों में लगभग 20 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हिंसा छिड़ने के बाद कुछ लोगों ने अपने घरों में राशन का स्टॉक जमा कर लिया था। इससे दुकानों में खाने की सामग्री कम बची। जिस वजह से दामों में बढ़तोरी हुई। बता दे कि हिंसा भड़कने के बाद दुकानों पर ताले लग गए थे। जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में हुई हिंसा में बहुत से लोगों की जान गई है और अन्य घायल लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बहुत से लोग बेघर हो गए हैं। दिल्ली में हुई इस हिंसा के चर्चे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। बता दे नागरिकता कानून बनने के बाद लगातार देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।