जवनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई को देवघर एयरपोर्ट का उद्धाटन किया था। उद्धाटन के बाद आज पहली बार दिल्ली से चलने वाली इंडिगो फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) के रनवे पर लैंड करेगी। जानकारी के लिए बता दें कि देवघर में रहने वाले 18 लाख लोगो के लिे आज का दिन बहुत खास होने वाला है।
खआस बात यह है कि इस फ्लाइट को स्पेशल इस वजह से भी माना जा रहा है। क्योंकि इस फ्लाइट से भोजपुरी सिनेमा के कलाकार और वर्तमान में सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ भी बाबानगरी देवघर पहुंचने वाले हैं।
फ्लाइट की टाइमिंग की बात करें तो पहली फ्लाइट 30 जुलाई को दोपहर 1 बजे दिल्ली से टेकऑफ करेगी और 2:45 पर देवघर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी. वहीं दोपहर 3:15 बजे इंडिगो की प्लाइट देवघर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि इस में अब तक कुल 180 सीटें बुक हो चुकी हैं। दिल्ली से देवघर के लिए एक यात्री का किराया 4694 रुपये है।