जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: ट्विटर के एक यूजर ने लगातार तीसरी बार भारत के बारे में भविष्यवाणी की जो की बिल्कुल सटीक निकल गई। इस यूजर का नाम निक्स है। निक्स ने द्रोपदी मुर्मू को एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाए जाने के लिए हाल ही में अनुमान जताया था।
जानकारी के लिए बता दें कि निक्स ने 9 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू को लेकर भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद उनकी भविष्यवाणी सच हो गई है। भारत के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राजग की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। निक्स ने कहा था कि वह एक शिक्षित महिला और अनुभवी आदिवासी नेता हैं। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से भी हैं।
कैसे हुए इंटरनेट पर अमर
9 जून को ट्वीट करने के बाद निक्स ने दोबारा 13 जून को ट्वीट कर ये कहा था कि कैसे वह तीसरी भविष्यवाणी कर इंटरनेट पर मौत की कगार पर पहुंच गए थे। हालांकि, उनकी दो भविष्यवाणियां सच हो चुकी थीं और राजग के राष्ट्रपति प्रत्याशी को लेकर उनकी तीसरी भविष्यवाणी भी यदि सच हुई तो वह इंटरनेट पर अमरित से कम नहीं होगी। जल्दी करो मोदीजी, यह एलान कर डालो।
I am potentially on the verge of internet immortality. Come on Modi ji. Just do it! pic.twitter.com/b2KMdoFyEv
— Niks (@niks_1985) June 13, 2022
भारत के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राजग की ओर से द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलवार को उनके नाम के एलान से ठीक पहले विपक्ष ने पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना प्रत्याशी घोषित किया था। राजग किस राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाएगा, इसे लेकर कयासबाजी पहले से जारी थी। मूर्मू का भी नाम चर्चा में था, लेकिन निक्स ने पहले ही ट्वीट कर दिया था कि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी होंगी।