Delhi Election 2020 : Election commission ने किया तारीखों का ऐलान
नई दिल्ली : आज दोपहर चुनाव आयोग ने प्रेस कॉनफ्रेंस करके दिल्ली में होने विधान सभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है ,दिल्ली में कुल 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, दिल्ली में चुनाव 8 फरवरी को होंगे , होने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता लागू कर दी गई है, दिल्ली में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में 1 करोड़ 46 लाख 92वें हजार 136 वोट डाले जाएंगे। दिए गए वोटों के नतीजे 11 फरवरी को आंएगे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव होने से पहले का शेड्यूल –
- नोटिफिकेशन – 14 जनवरी, मंगलवार
- नॉमिनेशन की आखिरी तारीख – 21 जनवरी, मंगलवार
- स्क्रूटनी – 23 जनवरी
- नामांकन वापस लेने की तारीख – 24 जनवरी
Chief Election Commissioner Sunil Arora on Delhi assembly elections: Date of poll is 8th February, 2020 and counting of votes will take place on 11th February. pic.twitter.com/1mv9Sa59ep
— ANI (@ANI) January 6, 2020
- कुल विधानसभाएं- 70
- कुल पोलिंग बूथ – 13750
- सर्विस वोटर्स – 11556
- पुरुष वोटर की संख्या– 8055686
- महिला वोटर 6635635
- थर्ड जेंडर – 815,
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा
आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा दिल्ली में कुल 70 विधानसभांए है, और यह विधान सभा का कार्यकाल 22 जनवरी को पूरा हो रहा है, इसको देखते हुए आज दिल्ली में होने वाले चुनाव की तारीख की घोषणा की गई है, और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी बताया कि वोटरों को पोलिंग बूथ पर आने के लिए पिक अप-ड्रॉप कि सुविधा दी जाएगी। इस सुविधा के लिए एक नंबर भी जारी किया जाएगा। और यह चुनाव होने से कुछ दिन पहले यह नंबर आपको वेबसाइट पर मिल जाएगा
Chief Election Commissioner Sunil Arora on Delhi assembly elections: Total electors in NCT of Delhi are 1,46,92,136; Polling to be held at 13,750 polling stations pic.twitter.com/Pc26L88Fhd
— ANI (@ANI) January 6, 2020
दिल्ली की जनता तैय करेगी किसका राज है दिल्ली की सत्ता पर यह दिल्ली का काफी दिलचस्प चुनाव है। चुनाव का नोटिफिकेशन 14 जनवरी को होगा।
- दिल्ली विधान सभा की कुल सीटें – 70
- 58 सामान्य, 12 SC सीटें
- कुल पोलिंग बूथ- 13750
- इतने जगहों पर वोटिंग होगी – 2689
- चुनाव के दौरान इतने कर्मचारी रहेंगे- 90 हजार
दिल्ली में 2015 में जब विधान सभा के 70 सीटों पर चुनाव हुए थे तो केजरीवाल सरकार ने बहुमत जीत हासिल की 70 में 67 और इस चुनाव के दौरान बीजेपी के खाते में सिर्फ 3 सीटें आई थी, और कांग्रेस सरकार का तो खाता ही नहीं खुला था।