जनतंत्र डेस्क, असम: असम के कई जिलों में लगातार नदियों का जल खतरे के निशान से ऊपर बड़ता जा रहा है। असम में बाढ़ के कारण 24 घंटे के दौरान 10 लोगों की जान भी चली गई। इस साल की बात करें तो असम में बाढ़ और भुसखलन से मरने वालों का आकणा 117 पर पहुंच गया है। बता दें कि बाढ़ आने के कारण शुक्रवार के दिन 45.34 लोग प्रभावित रहे।
जानकारी के लिे बता दें कि असम में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अब तक कुल 117 लोगों की मौत हो गई है जिसमें से 100 लोग बाढ़ के प्रभाव और 17 लोगों की मौत भूस्खलन के कारण हो गई। सूत्रों के अनुसार जानकारी दी गई है कि बीते 24 घंटे के दौरान असम के 28 जिलों के 2,510 गांव के कुल 33,03,316 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
बचाव अभियान जारी
फिलहाल राहत और बचाव के लिए राज्य में सेना के साथ ही पुलिस बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन कर्मियों के जवानों समेत आपदा मित्र के वॉलंटियर्स लगातार मदद पहुंचा रहे हैं।
717 राहत शिविर और 409 राहत वितरण केंद्र
प्रशासन की ओर से जारी की एक विज्ञप्ति के अनुसार जानकारी दी गई है कि असम में बाढ़ के कारण प्रभावित क्षेत्रों में कुल 717 राहत शिविर (Relief Camps) और 409 राहत वितरण केंद्र (Relief Distribution Centers) खोले गए हैं। बताया जा रहा है कि इन राहत शिविरों में 2 लाख 65 हजार से ज्यादा बाढ़ प्रभावित रह रहे हैं।