नई दिल्लीः Delhi: सबसे सस्ते फोन का दावा करते हुए लोगों से ठगी करने के आरोपी मोहित गोयल को पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर लिया। इस बार मोहित पर आरोप है कि उसने अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म पीड़िता को कथित रूप से धमकाया है। इस मामले में पुलिस ने मोहित गोयल समेत तीन लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार हुए मोहित के दो साथी सुमित यादव और विनीत कुमार हैं।
Delhi: 251 रुपए में फोन की स्कीम
शामली के रहने वाले मोहित गोयल ने फ्रीडम 251 नाम से स्मार्टफोन लॉन्च किया था। फोन की कीमत 251 रुपए रखी। केंद्र सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ कार्यक्रम के तहत सस्ती दरों पर स्मार्टफोन की पेशकश की थी। फोन की प्री बुकिंग कर मोहित गोयल ने लोगों से बड़े पैमाने पर ठगी की।
यह भी पढ़ें- Coal Crisis: देश में कोयले की कमी, ऐतिहासिक बिजली संकट की आहट तो नहीं?
पुलिस के मुताबिक मोहित गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के 48 मामले हैं और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब रेप पीड़िता को धमकाने के आरोप लगने के बाद पुलिस ने फिर मोहित को गिरफ्तार कर लिया।