जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: राजकुमार राव हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। आज के समय में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) ने अच्छी फिल्मों से बाॅलीवुड में वे अपनी एक खास जगह बनाने में सफल रहें है। उनकी एक्टिंग का लोहा सभी ने माना है चाहे वह दर्शक वर्ग हो या फिर फिर आलोचक हों। दरअसल आज उनका जिंदगी में एक वो लम्हा भी आगया है जब उन्होंने मुंबई में अपना आशियाना ले लिया है। आखिरकार राजकुमार ने मुंबई में अपना सपनो का घर ले ही लिया।
जानकारी के लिए बता दें कि Rajkumar Rao ने मंबई में एक नया अपार्टमेंट लिया है। वहीं खबर यह भी है कि यह अपार्टमेंट जाह्नवी कपूर का था जिस पर अब Rajkumar Rao राज करेंगे। कहा जा रहा है कि मुंबई के जुहू स्थित इस अपार्टमेंट को जाह्नवी कपूर ने राजकुमार राव को 44 करोड़ रुपये में बेचा है। 3456 स्क्वायर फीट में फैले हुए इस फ्लैट की कीमत करीब 1.27 लाख प्रति स्क्वायर फीट बताई जा रही है। लेकिन जब जाह्नवी ने यह घर खरीदा था तब उन्होंने 78 लाख रुपये लिए थे।