जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जानी मानी हस्ती राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) जो सबको हसाया करते हैं। जिनकी कॉमेडी देखकर आज कितने बच्चे उनके जैसा कॉमेडियन बनना चाहते हैं। आज उन्हीं को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। दरअसल राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी तबेयत अचानक इतनी बिगड़ गई की उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करा दिया।
कैसे पड़ा दिल का दौरा
जानकारी के लिए बता दें कि Raju Srivastav होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल ले जाया गया। राजू के पीआरओ अजीत का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे। सुबह जिम करने गए, जिम करते करते उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
कॉमेडियन को लेकर सामने आई इस दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। इसके साथ साथ वह बीजेपी पार्टी के सदस्य भी हैं।