नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर निकलने वाली परेड में आज यूपी की झांकी को दिखाया गया। यूपी की झांकी में अयोध्या की झलक को दर्शाया गया। इस झांकी में अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के मॉडल को शामिल किया गया। इसके अलावा परेड में अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की झलक को भी दिखाया गया। झांकी के दूसरे हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान थी जिसके पीछे राम मंदिर का प्रारूप शामिल था।

Republic Day Tractor Rally, इन रास्तों पर निकलने से बचें || Republic Day Farmers Protest
भारत की संस्कृति-
राम मंदिर की झांकी दिखाए जाने से अयोध्या के साधु-संत काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ भारत की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिला बल्कि भारत लोक गुरु के रूप में भी प्रतिष्ठित होगा। देश और विदेश के लोग जब इन झांकियों को देखेंगे तब वो अयोध्या को जानेंगे और भारत की संस्कृति के बारे में जानेंगे व समझेंगे। इसके अलावे यूपी की झांकी में नृत्य करती दो महिलाओं समेत कलाकारों का एक समूह दिखा। इसके साथ ही भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति भी झांकी में दिखाई दिया गया।

Bird Flu rising in India: FSSAI ने जारी की Bird Flu की guidelines
ऐसी रही झांकी-
झांकी में एकओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे थे। ये दीपक अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक थे। वहीं, अन्य भित्ति चित्रों में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखाया गया।