Singhu Border: आंदोलन वाली जगह पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका हाथ काट दिया गया और शव को बैरिकेड से लटका दिया।
जनतंत्र डेस्क Singhu Border: सिंघु बॉर्डर पर जहां किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहां से सनसनीखेज मामला सामने आया है। आंदोलन वाली जगह पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका हाथ काट दिया गया और शव को बैरिकेड से लटका दिया। युवक की हत्या किसानों के मंच के पास की गई है। इतना ही नहीं युवक के शव को 100 मीटर तक बेरहमी से घसीटा गया है। यह वारदात गुरुवार रात की बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह जब आंदोलनकारी किसानों ने मंच के पास शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात सिंघु बॉर्डर पर लगे संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पास शव मिलने का मामला सामने आया। इस घटना के बारे में शुक्रवार सुबह पता लगा। जब किसान मुख्य मंच पर पहुंचे। बताया जा रहा है शव का एक हाथ कटा हुआ है, तो गर्दन पर भी तेजधार हथियार से हमले के निशान हैं। साथ ही शव को कुछ दूरी तक घसीटा भी गया है। इसके बाद युवक का हाथ काटकर शव को मुख्य मंच के पास बैरिकेड से लटका दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें- Attack On Hindu: दुर्गा पूजा कर रहे हिंदुओं पर हमला, मूर्तियाँ तोड़ीं, पंडाल उखाड़े, 3 लोगों की हत्या
घटना की सूचना के बाद कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौके पर पहुंच गए। वहीं, घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके कारण पुलिस को घटनास्थल तक आने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू हो गई है।