Ramleela Maidan : प्रियंका गांधी वाड्रा बीजेपी पर जमकर बरसीं
नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा बीजेपी (BJP) पर जमकर बरसीं। प्रियंका गांधी ने उन्नाव (Unnao) की रेप पीड़िता को याद उनका भावुक जिक्र किया। प्रियंका ने कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता के पिता को देखकर मुझे अपने पिता की याद आ गई। प्रियंका ने कहा कि कुछ दिन पहले वे अवध में एक किसान के घर गईं, उनकी उम्र उनके पिता राजीव गांधी के उम्र के लगभग बराबर ही थी। प्रियंका ने कहा कि वे किसान लोहार का काम करते थे। नोटबंदी के बाद उन्हें काम के लिए दूसरे प्रदेश में जाना पड़ा।
आरोपी प्रधान का बेटा था
प्रियंका ने कहा कि इसी दौरान उनकी बेटी का बलात्कार हुआ और जो आरोपी था वो प्रधान का बेटा था। पुलिस ने इस केस की रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया. लेकिन लड़की अकेले ही इंसाफ की लड़ाई लड़ रही थी। प्रियंका ने कहा कि जलती हुई अवस्था में वो लड़की एक किलोमीटर भागी और अंत में गिरकर गई। उसके घर में जाकर वो लड़की के भाभी से ये कहानी सुन रही थी। इसी दौरान उसके पिता अपना चेहरा हाथों में छुपाकर रोने लगे, तभी मुझे अपने पिता की याद आई।
मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता के छलनी शरीर को लेकर घर आई थी
प्रियंका ने कहा कि उस बाप का अपने बेटी के प्रति प्रेम देखकर मुझे अपने अपने पिता की याद आई जब मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता के छलनी शरीर को लेकर घर आई थी।
मोदी सरकार है तो प्याज 100 रुपए किलो तक मुमकिन है
प्रियंका ने कहा बीजेपी (BJP) है तो प्याज 100 रुपए किलो तक मुमकिन है, प्रियंका ने महिला सुरक्षा के मसले पर भी मोदी सरकार (Modi government) पर हमला बोला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (PM Manmohan Singh) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के झूठे वादों का पूरी तरह पर्दाफाश हो चुका है।