AAP विधायक ने राजेंद्र नगर की जनता के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने बड़ा रिटर्न गिफ्ट देते हुए सार्वजनिक कार्यों को समर्पित किया।
जनतंत्र डेस्क Delhi: आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा काफी लोकप्रिय नेता हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दिल्ली ही नहीं पूरे देश में ही वे काफी पंसद किए जाते हैं। राघव चड्ढा अपने जन्मदिन पर भी जनहित के काम करने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र राजेंद्र नगर की जनता को तोहफा देते हुए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की नई सड़क और पानी की पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Delhi: छठ घाट पहुंचे AAP विधायक राघव चड्ढा, विधि-विधान से की पूजा
AAP विधायक ने राजेंद्र नगर की जनता के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें कई तोहफे दिए। क्षेत्र के साथ जन्मदिन मनाते हुए राघव चड्ढा बेहद खुश नजर आए। उन्होंने भी क्षेत्र की जनता का अभिवादन किया और उनको बड़ा रिटर्न गिफ्ट देते हुए सार्वजनिक कार्यों को समर्पित किया। जिसमें उन्होंने सड़कों और पानी की पाइप लाइनों समेत अन्य जनहित से जुड़े कार्यों का शुभारंभ किया।
Delhi: बीजेपी पर साधा निशाना
विधायक राघव चड्ढा ने परियोजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि, ओल्ड राजेंद्र नगर के साथ-साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी की सड़कों की स्थिति पूरी तरह से खस्ता हाल है। हम इस तरह की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बीजेपी शासित एमसीडी ऐसे कार्यों को करने में विफल रही। हम मुख्यमंत्री सड़क पुनर्निर्माण योजना के तहत क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। विधायक राघव चड्ढा दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।