जनतंत्र डेस्क, नई दिल्ली: जैसे जैसे दिल्ली में एमसीडी चुनाव करीब आ रहे है, वैसे वैसे आम आदमी का कुनबा लगातार बड़ा होता जा रहा है। अब अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव रविंद्र सिंह बालियान अपने समर्थको सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ‘आप’ विधायक दिलीप पांडेय और संजीव झा ने टोपी पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।
रविंद्र बालियान के ‘आप’ में शामिल होने को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली से बाहर भी लोगों ने पसंद करना शुरू कर दिया है। केजरीवाल सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग आप परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में रविंद्र सिंह बालियान जी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
UP की महिलाओं के लिए केजरीवाल का ऐलान, हर महीने खाते में आएंगे 1 हजार रुपए
रविंद्र सिंह बालियान अभी अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय सचिव हैं। उससे पहले 2006-2012 तक वह जनता दल (एस) के दिल्ली प्रदेश युवा अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं साल 2000-2005 तक ग्राम हड़ोली मुज्जफरनगर, उत्तर प्रदेश के प्रधान रहे हैं। जाट समाज के एक बड़े संगठन से संबद्ध रविंद्र ने तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन का मोर्चा भी संभाला। आम आदमी पार्टी ने रविंद्र सिंह बालियान का स्वागत किया है।