नई दिल्ली: Bharat Bandh Today: कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने आज भारत बंद का आयोजन किया है। भारत बंद का आगाज़ सुबह 6 बजे हुआ जो की शाम 4 बजे तक चलेगा। दिल्ली के सभी अलग अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन चल रहा है। वहीं स्थिति काबू में रहें, इसके लिए दिल्ली पुलिस ने भी कमर कस ली है।
दिल्ली- एनसीआर में भारी मात्रा में पुलिसबल हुआ तैनात
बता दें, भारत बंद के चलते पंजाब-हरियाणा में कई जगह हाइवे को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया है तो वहीं दिल्ली- एनसीआर में भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात किया गया है। दरअसल, तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद किया है। बंद को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। बंद के साथ ही दिल्ली पुलिस ने साफ कह दिया है कि प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए है। एक तरफ किसान नेता बोल रहे है कि सरकार तीनों कृषि बयान वापस ले, तो दूसरी तरफ सरकार की तरफ से एक बार फिर बातचीत के दरवाजे खुले होने की बात कही जा रही है।
भारत बंद को मिला राजनीतिक पार्टियों का समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आंदोलन को राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है। विपक्ष की कई पार्टियों ने खुलकर बंद को समर्थन कर रही है। जिसमें कांग्रेस, एसपी, बीएसपी, AAP, DMK, RJD, लेफ्ट पार्टियां शामिल हैं। कांग्रेस ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को भारत बंद में भाग लेने के लिए कहा है। समर्थन के दौरान जहां पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में धरना देंगे तो वहीं बिहार में महागठबंधन भी सड़कों पर उतरेगा। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी बंद के समर्थन में ट्वीट किया है। सिद्धू ने लिखा, ”पंजाब कांग्रेस मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है. सही और गलत की जंग में हम तटस्थ नहीं रह सकते।”
किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है
लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है
इसलिए #आज_भारत_बंद_है #IStandWithFarmers— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 27, 2021
यह भी पढ़े:-Farmers Protest: राकेश टिकैत की अमेरिकी राष्ट्रपति से कृषि कानून रद्द करने की गुहार।
भारत बंद पर बोले किसान नेता टिकैत
भारत बंद पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ”कानून कौन ले के आया, और किसकी सरकार है? आंदोलन उसी के खिलाफ होगा। हमारा आंदोलन सरकार के खिलाफ है। अगर 10 साल में भी सुधार करेंगे तो ये आंदोलन भी 10 साल तक जारी रहेगा। किसी के विचार को आप विचार से ही बदल सकते हो, बन्दूक की ताकत से विचार को नहीं बदल सकते। ”टिकैत ने आगे कहा कि आज शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। लोगों से अनुरोध है कि लंच के बाद ही निकलें, नहीं तो जाम में फंसे रहेंगे। एम्बुलेंस को, डॉक्टरों को, ज्यादा ज़रूरतमंदों को निकलने दिया जाएगा। दुकानदारों से भी अपील की है कि आज दुकानें बंद रखें।
सभी हाईवे पर दिख रहा बंद का असर
भारत बंद का सबसे ज्यादा असर पंजाब-हरियाणा में दिखने लगा है। पंजाब-हरियाणा में कई जगह हाइवे को प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया है तो वहीं दिल्ली एनसीआर में पुलिस मुस्तैद है। दिल्ली के गाजीपुर और नोएडा बॉर्डर पर भी पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है। बंद का अंदाजा गुरुग्राम में लगे कई किलोमीटर लंबे जाम से ही लगया जा सकता है। जबकि दिल्ली-नोएडा DND और मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर भी गुरुग्राम जैसी ही तस्वीर दिखी जिन पर लंबा जाम नजर आया।
भारत बंद से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए निचे दिए लिंक पर क्लिक करें |