नई दिल्ली: Flood: देश के किसी ना किसी इलाकें में लगातार बारिश हो रही है। पहले ही बाढ़ से प्रभावित यूपी-बिहार, असम सहित बंगाल में नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। अब खबर है कि असम में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारी बारिश के चलते ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं।
यह भी पढ़ें- United Nations: काबुल के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक, तालिबान से प्रारंभिक स्तर की बातचीत। देखें क्या होगा?
Flood: बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं
इसके चलते तिनसुकिया-डिब्रूगढ़ में लाइका-दधिया के गांव जलमग्न हो गए हैं। कामरूप के पानीखैती गांव में भी भारी बारिश के चलते पानी घुस गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।
(Flood) नदियों का जलस्तर बढ़ रहा
एक अधिकारी ने बताया कि अधिकांश प्रभावित जिलों से बहने वाली नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है और कई स्थानों पर ये खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश से ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे राज्य में बाढ़ आ गई है. सबसे ज्यादा 91,437 लोग लखीमपुर में, इसके बाद माजुली में 47,752 और धेमाजी में 31,839 लोग प्रभावित हुए हैं।
बारिश के चलते बुरा हाल
यूपी में भी इस वक्त भारी बारिश के चलते बुरा हाल है। यहां पर स्थित अमरोहा के गांवों में पानी घुस गया है। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमरोहा जनपद के गजरौला इलाके में तिगरी गंगा व रामगंगा पोषण नहर के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है।
चौकियों के कर्मचारियों अलर्ट
अब बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे पर बसे गांवों की तरफ रूख कर दिया है। इससे खेत रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। वहीं मुरादाबाद में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। यहां पर रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बाढ़ चौकियों के कर्मचारियों अलर्ट कर दिया गया है।