नई दिल्ली(Girlfriend) : उत्तर प्रदेश में रोज अजीबो-गरीब कारनामे होते रहते है। ऐसा ही कारनामा एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए किया। गर्लफ्रेंड यूपी के बरेली में फिलहाल रहती है। आशिक अपने कुछ साथियों के साथ एटीएम लूट की प्लानिंग कर रहा था। वह इस घटना को अंजाम देने जा रहा था की पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिसकर्मी ने वारदात से पहले ही बदमाशों को पकड़ लिया।
गर्लफ्रेंड धोती है एक्स के कपड़े, खिलाती है खाना, एक आपबीती शक्स की कहानी
कुछ समय पहले ही हुआ था ब्रेकअप
बताया जा रहा है कि युवराज नाम के युवक का लव-अफेयर हरियाणा के मेवात की रहने वाली एक लड़की के साथ चल रहा था। लड़की बरेली के एक कॉलेज से MBBS कर रही थी। लेकिन कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की हर कोशिश में नाकाम रहने के बाद युवराज उसे महंगा तोहफा देना चाहता था। लेकिन उसके पास इतने पैसे ही नहीं थे कि वह कोई महंगा तोहफा खरीद सके।
ATM लूटने की प्लानिंग में नाकाम
युवराज ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर ATM लूटने की प्लानिंग की। जैसे गही उसको पता चला की एटीएम के भीतर 15 लाख के करीब कैश है वह लूट को अंजाम देने के लिए शुक्रवार रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकल गया। सीबीगंज थाने के होमगार्ड जोरावर सिंह की नजर जैसे ही सभी लड़कों पर पड़ी उन्हें थोड़ा शक हुआ। पीछा करने पर उन्हें परता चला कि सभी एटीएम की तरफ जा रहे हैं। पुलिसकर्मि ने मुस्तैदी दिखाते हुए सभी को धर दबोचा। पूछताछ करने पर मामले का खुलासा हो गया।
रूठी गर्लफ्रेंड को देना चाहता था महंगा गिफ्ट
युवराज ने बताया कि गर्लफ्रेंड के साथ उसका ब्रेकअप हो गया है। वह उससे बात तक नहीं करती है। वह घंटों उसके हॉस्टल और कॉलेज के बाहर खड़ा रहता है लेकिन लड़की उससे बात ही नहीं करती। वह एक महंगा गिफ्ट देकर उसे मनाना चाहता था। लेकिन उसके पास इतने पैसे नहीं थे, जिसकी वजह से उसने एटीएम लूटने की योजना बनाई। इस काम में उसका साथ फिरोजाबाद के रहने वाले तालिब अली, दीपक शर्मा, आलोक शर्मा ने दिया। लेकिन पुलिसकर्मी ने उनकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया वहीं उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया।
ममता बनर्जी के चाणक्य प्रशांत किशोर ने बीजेपी की जीत का किया दावा