नई दिल्ली: Gujarat Cabinet: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण वीरवार को अपरान्ह डेढ़ बजे होगा। यह जानकारी गुजरात मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों को बदला जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Ban Firecrackers in Delhi: दीवाली में नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे, सरकार ने लगाया बैन
Gujarat Cabinet: नई सरकार में एक भी वर्तमान व पूर्व मंत्री को जगह नहीं
भूपेंद्र पटेल की नई सरकार में एक भी वर्तमान व पूर्व मंत्री को जगह नहीं मिलेगी यह एक अपने आप में अलग तरह का मंत्रिमंडल होगा। सूत्रों की माने तो अगर कुछ दिन भी कोई नेता मंत्री पद पर रहा तो उसे इस सरकार में शामिल नहीं किया जाएगा पार्टी सूत्रों का ऐसा मानना है।
(Gujarat Cabinet) मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की घोषणा
गांधीनगर में नए मंत्रिमंडल को लेकर बीती रात से ही गहमागहमी रही।बुधवार दोपहर तक मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की घोषणा आधिकारिक रूप से नहीं की गई है लेकिन शाम 4:00 बजे बाद कभी भी गुजरात सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है।
मंत्रियों की सूची में सबसे पहला नाम
मंत्रियों की सूची में सबसे पहला नाम ही विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी का है। वडोदरा के जाने-माने वकील हैं। गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा को केबिनेट रैंक व सौरभ पटेल को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। रुपाणी सरकार में सौरभ भाई को वित्त मंत्रालय दिया गया था लेकिन नितिन पटेल के अड़ जाने से उन्हें तब ये मंत्रालय छोड़ना पड़ा था।
मंत्रिमंडल के लिए अन्य संभावित नाम
मंत्रिमंडल के लिए अन्य संभावित नामों में नीमा बेन आचार्य भुज, कीर्ति सिंह वाघेला कांकरेज, शशिकांत पंड्या डीसा, डॉ आशा पटेल ऊंझा, ऋषिकेश पटेल विसनगर, राजेंद्र सिंह चावड़ा हिम्मतनगर, गजेंद्र सिंह परमार प्रांतिज, कनु पटेल साणंद, राकेश शाह एलिसब्रिज, राजकोट से गोविंद पटेल, अरविंद रैयाणी, देवा मालम केशोद, आर सी मकवाना महुवा, पंकज देसाई नडियाद, जीतू वाघाणी भावनगर, कुबेर डिंडोर संतरामपुर, केतन ईनामदार सावली, मनीषा वकील वडोदरा, हर्ष संघवी सूरत, दुष्यंत पटेल भरुच, विनोद मोरडिया कतारगाम, नरेश पटेल गणदेवी, कनुभाई देसाई पारडी के नाम बताए जा रहे हैं।
ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल जगह दी जाएगी
केंद्रीय मंत्री एवं निरीक्षक भूपेंद्र यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटील लगातार बीजेपी विधायकों से मिलते रहे। मंगलवार शाम को ही पार्टी के सभी विधायकों को गांधीनगर बुला लिया गया था। गौरतलब है कि वरिष्ठ मंत्रियों को इसमें जगह बहुत कम होगी लेकिन युवा व चुनाव में उपयोगी हो सकें ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल जगह दी जाएगी।