जनतंत्र डेस्क, चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा में 8 मार्च को बजट पेश होगा। बजट सत्र में उम्मीद की जा रही है कि हरियाणा सरकार पांच राज्यों से लगती सीमा पर स्टेट बाउंडरी तय करेगी। बजट सत्र के तीसरे दिन शनिवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश बीच सीमा विवाद जल्द समाप्त होगा।
Indian Railway: ‘कवच’ का सफल परीक्षण, क्या है ट्रेन टक्कर को रोकने की ये सुरक्षा टेक्नॉलजी
हरियाणा सरकार पांच राज्यों से लगती सीमा पर सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर स्टेट बाउंडरी तय करेगी। इससे यूपी-हरियाणा सीमा पर जमीन विवाद भी खत्म हो सकेगा।
हरियाणा सरकार का बजट सत्र 2 मार्च को शुरू हुआ था जो कि 22 मार्च तक चलेगा। 8 मार्च को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर वित्त मंत्री के रूप में विधानसभा में बजट पेश करेंगे।