चंडीगढ़- सोमवार को Hisar-Ambala नेशनल हाईवे पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक महिला की मौत और 30 लोग घायल हो गए है। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं स्टेशन हाउस अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं से भरी ये बस कुरुक्षेत्र से तीर्थ यात्रा कर लौट रही थी, जिस दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं स्टेशन हाउस अधिकारी ने ये भी साफ किया की इस बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जिसमें करीब 35 से 40 लोगों को चोंटे आईं हैं और 30 गंभीर रुप से घायल यात्रियों को अंबाला शहर के नजदीकी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं डाक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 यात्री गंभीर रुप से घायल है सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है की ये हादसा बस ड्राइवर के बस नियंत्रण खोने और ओवरटेक के लेने के कारण हुआ है। वहीं इस हादसे के बाद MLA असीम गोयल घायल यात्रियों से मिलने अस्पताल पहुंचे।