Snowfall in Shimla : बर्फ़बारी का लुत्फ़ उठाने बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँच रहे हैं हिमाचल
नई दिल्ली : ठण्ड के मौसम में लोग बर्फ़बारी का खूब लुत्फ़ उठाते है। कुछ लोग तो पर्वतीय इलाकों में घूमने तक जाते है। कई बार भारी बर्फ़बारी (Snowfall) लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है और मुश्किलें भी बढ़ा देती है। आज कल हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मौसम ने करवट बदल ली है। शिमला (Shimla) सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी (Snowfall in Shimla) हो रही है।
बर्फबारी से गुलजार हुआ हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश बर्फबारी से गुलजार हो उठा है। कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीति बर्फ की चादरों से ढक गए है। हिमाचल की इस खूबसूरती का दीदार करने सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। हर जगह बर्फ ही बर्फ नजर आ रहा है। पेड़ों और घरों से लेकर सड़को तक सफ़ेद बर्फ की चादर सबके दिल को लुभा रहें है। लोग इस नज़ारें को देखने और मौसम का मजा लेने दूर-दूर से हिमाचल के इन जगहों पर पहुंच रहें है।
Snowfall in Shimla : हिमाचल के कई इलाके शीतलहर की चपेट में
वही हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के चलते प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं।साथ ही प्रसाशन की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ गई है। बर्फ़बारी के कारण सड़कों पर बर्फ गिरने से रास्ते बाधित न हो और रास्ते साफ़ रहें ये ध्यान रखा जा रहा है। वही तापमान में भी लगातार गिरावट आई है और लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सहित उत्तराखंड में भी इन दिनों बर्फ़बारी देखने को मिल रही है। उत्तराखंड के भी कई इलाकों में बर्फ़बारी हो रही है। बर्फ़बारी का जहाँ सैलानी लुत्फ़ उठा रहे हैं, वही स्थानीय लोगों कंपकंपाती ठण्ड से परेशान हैं। बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में भी ठण्ड में बढ़ोतरी हुई है और लोग शीतलहर का सामना कर रहे हैं।