नई दिल्ली- इस बार नवंबर आते ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी होना शुरू हो गई है। जिसके चलते ठण्ड बहुत बढ़ गई है। हिमाचल के रोहतांग में जमकर बर्फबारी हई, तो वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भी बर्फ ख़ूब हुई। बद्रीनाथ में रविवार शाम से रुक-रुक कर बर्फबारी शुरू है। हालांकि कड़ाके की ठंड के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह है।
बद्रीनाथ के आसपास ऊंची पहाड़ियां सफेद हो चुकी हैं। बर्फबारी के बाद न्यूनतम तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया है और आने वाले दिनों में अब इसमें और भी गिरावट हो जाएगी। दरअसल अभी नवंबर महीने का पहला सप्ताह भी नहीं बीता है लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है।
हर साल नवंबर के आखिरी सप्ताह तक बर्फबारी होती है, वहीं इस बार बर्फबारी जल्दी शुरू हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में भी बर्फ गिर रही है, वहीं बर्फबारी की वजह से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के बाद हाईवे पर गाड़ियों का लंबा जाम सा लग गया है। दिक्कत ये है कि वहां फंसी गाड़ियों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है।
रोहतांग पास के इलाके में ये सीजन की दूसरी बर्फबारी है लेकिन इसे मौसम वैज्ञानिक टाइम से पहले ही बर्फ बारी होने को बता रहे हैं। इससे टूरिस्ट और लोकल लोगों के लिए ये मज़े वाली बात भी है, लेकिन इसकी वजह से लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ रहीं है। हिमाचल प्रदेश की ही तरह उत्तरांखड में भी हालात हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में मौजूद बद्रीनाथ के आसपास भी जबरदस्त बर्फबारी हुई है।
बद्रीनाथ मंदिर के आसपास भी रात के वक्त हल्का स्नोफॉल हुआ है। मंदिर के कपाट अभी भी खुले हैं और बर्फबारी के बाद कड़कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं की हालत खराब है। ये जरुर है कि उन्हें कपाट बंद होने से पहले ही बर्फ के दर्शन का भी लाभ मिल गया। बद्रीनाथ के आसपास ऊंची पहाड़ियों पर जमकर बर्फबारी हुई है। स्नोफॉल के बाद न्यूनतम तापमान भी शून्य के करीब पहुंच गया है और आने वाले दिनों में अब इसमें और गिरावट ही आएगी। यानी पहाड़ों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में बारिश ने सर्दियों के स्वागत का पूरा प्लॉट तैयार कर दिया है।