Haryana Assembly Election – 2019 : Mahendragarh में होने वाली Sonia Gandhi की रैली हुई रद्द
नई दिल्ली : महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर BJP और Congress में वोट बैंक के लिए तैयारी काफी तेजी से देखी जा रही है, वही ऐसे में कांग्रेस की ओर से भी प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ दिनों से लगातार दोनों राज्यों में प्रचार कर रहे हैं. आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ में रैली को संबोधित करने पहुंचने वाली थीं, लेकिन यह कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया. आपको बता दे कि अब इस रैली को राहुल गांधी संबोधित करने वाले है।
हालांकि यह रैली किन कारणों से रद्द हुई है ? स्पष्ट नही हो सका है। अब इस रैली को राहुल गांधी संबोधित करने वाले है, जिसमें हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अध्यक्ष सैलजा सहित कई अन्य नेता भी पहुंचेगे। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस को अंदरूनी घमासान का भी सामना करना पड़ रहा है.
महेंद्रगढ़ जनसभा की रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
आज की रैली महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में होनी हैं. महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में पूर्व सीपीएस राव दान सिंह है. बता दें कि हरियाणा के विधानसभा में होने वाली सोनिया गांधी की ये इकलौती रैली थी. अचानक सुबह खबर आई कि वह महेंद्रगढ़ जनसभा की रैली संबोधित नही कर पाऐंगी. उनकी जगह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस जनसभा को संबोधित करेंगे।
शनिवार को चुनाव प्रचार करने का अंतिम दिन
हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. गौरतलब है कि महेंद्रगढ़ जिले के तहत विधानसभा की कुल 4 सीटे है. महेंद्रगढ़, अटेली, नांगल चौधरी और नारनौल इन चारों सीटों पर BJP का कब्जा है. गौरतलब है कि BJP हरियाणा में 75 सीटों से साथ आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस की कोशिश है कि वो सत्ता में आऐ, लेकिन कांग्रेस की राह आसान नहीं है. राहुल गांधी ने भी इस बार चुनाव में पहले के मुकाबले कम सभाएं की है.