Haryana Election 2019 : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन PM मोदी का विरोधियों पर करारा वार
नई दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेवाड़ी जिला सचिवालय के निकट स्थित हुड्डा ग्राउंड में जनसभा रैली को संबोधित किया। रैली में सीएम मनोहर लाल समेत प्रदेश के बड़े नेता और 8 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार मौजूद रहे। इस जनसभा के दौरान निशाने पर कांग्रेस ही रही। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखे शब्दों में निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में इतने सालों से सिर्फ खास परिवारों की ही चिंता की गई और अलगाववाद को बल दिया गया, जिससे समस्या बढ़ती चली गई।
कुर्सी के लिए नही बल्कि 125 करोड़ भारतीयों के लिए जीता हूं
रैली में मोदी ने कहा कि मैं कुर्सी के लिए नही बल्कि 125 करोड़ भारतीयों के लिए जीता हूं। देश कि जनता ने मुझे आंख बंद करने और मौज मस्ती लिए नही बिठाया। उन्होंने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 हटाया है, तो कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ऐसे लोगों को सजा देनी चाहिए और राजनीति से छुट्टी कर देनी चाहिए।
देश के लोगों से धोखा करती रही कांग्रेस
मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आतंकवादियों से डरती थी। कश्मीर का मसला 70 साल से अटका था। कांग्रेस इसका समाधान नही कर पाई।। हमने अनुच्छेद 370 को खत्म करके कश्मीर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान लागू किया। मोदी ने रैली में जनता से पहला सवाल किया कि 5अगस्त को क्या हुआ था? पहले दिल्ली में बैठी सरकार कश्मीर और देश के लोगों से धोखा करती रही और छोटे से पाकिस्तान ने हमारे कश्मीर का आधा हिस्सा छीन लिया कहा. भला हो पटेल का, जो आधा कश्मीर बच गया। जम्मू कश्मीर में 370 टेंपरेरी करके अटका दी गई थी।
हर हिन्दुस्तानी दुनिया से आंख मिलाकर बात करता है
मोदी ने कहा कि आज हिंदुस्तान दुनिया में आंख झुकाकर नहीं आंख मिलाकर बात करता है। तब मैंने कहा था आतंकवाद से निपटने के लिए सशक्त नेतृत्व सशक्त सेना और सशक्त देश बनाना जरूरी है। बताएं यह सही हुआ या नहीं ? कश्मीर के बाहर बम धमाके होते थे। बंद हुए या नहीं ? अब आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाता है। मारा जाता है कि नहीं ?
पहले के मुकाबले भारत की सेना सशक्त हो गई
मोदी ने कहा कि जो हमें डराते थे वह आज डरे हुए नज़र आते हैं। आज भारत की सेना सशक्त हो गई पहले के मुकाबले। पहले सेना को ढंग के कपड़े तक नहीं मिलते थे। हमने सत्ता में आने के बाद सेना के सशक्तीकरण का बड़ा अभियान चलाया। आज आधुनिक पनडुब्बियां और रफाल जैसा आधुनिक लड़ाकू विमान हमारी सेना का हिस्सा है। तेजस परियोजना को आगे बढ़ाया। दूसरे देश आधुनिक हथियार दे रहे हैं।