लखनऊ- उत्तर प्रदेश से मंगलवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। स्वतंत्र देव सिंह की यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति तत्काल प्रभाव से होगी। मौजूदा समय में स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन मंत्री है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah ने श्री @swatantrabjp को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। pic.twitter.com/OACl8rOLgf
— BJP (@BJP4India) July 16, 2019
स्वतंत्र देव सिंह को कमान
बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 62 सीटों पर कब्जा जमाया था। लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय थे। केंद्र में दोबारा सरकार बनने के बाद बीजेपी ने महेंद्रनाथ पांडेय को तोहफा देते हुए मोदी कैबिनेट में जगह दी थी। जिसके बाद बीजेपी की ‘एक व्यक्ति-एक पद’ की नीति पर चलते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यूपी बीजेपी में प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली था।
महाराष्ट्र बीजेपी को नया अध्यक्ष
वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी को भी नया अध्यक्ष मिल गया है। महाराष्ट्र अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल दानवे ने भी अपने से दिया इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने अब उनकी जगह चंद्रकांत पाटिल को महाराष्ट्र बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah ने श्री @ChDadaPatil को महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष और श्री @MPLodha को मुंबई महानगर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया। pic.twitter.com/bg9vSWkJUL
— BJP (@BJP4India) July 16, 2019